Happy Birthday Shardul Thakur
|

Happy Birthday Shardul Thakur: 15 साल की उम्र में छोड़ा घर, लोकल ट्रेन में किया सफर, जानें शार्दुल कैसे बने ‘लॉर्ड ठाकुर’

Shardul Thakur Birthday: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 में महाराष्ट्र स्थित पालघर में हुआ था। मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के साथ वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। ठाकुर आज भारतीय टीम में अपनी अलग जगह बना चुके हैं

Shardul Thakur Birthday: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 में महाराष्ट्र स्थित पालघर में हुआ था। मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के साथ वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

ठाकुर आज भारतीय टीम में अपनी अलग जगह बना चुके हैं और करोड़ो की संपत्ति के मालिक है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ता था। क्रिकेट के जुनून के चलते उन्हें अपना घर भी 15 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा।

जब पिता ने किया इंकार तो कोच की पत्नी ने दिया साथ

दरअसल शार्दुल ठाकुर को बचपन से ही क्रिकेट में काफी इंटरेस्ट था। वे अपने स्कूल के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके थे। एक दिन ऐसे ही मैच में उनके स्कूल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सामने वाली टीम के कोच को प्रभावित किया जिसके बाद उन्होंने शार्दुल को अपने स्कूल में आने को कहा लेकिन दूरी ज्यादा होने के चलते उनके पिता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद कोच ने उनकी पत्नी से पूंछा और दोनों ने शार्दुल को अपने घर पर रखा।

लोकल ट्रेन में किया सफर, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक

शार्दुल ठाकुर को सबसे पहला ब्रेक तब मिला जब उनका चयन अंडर-15 टीम में हुआ। इस दौरान वे प्रेक्टिस के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करते थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा। जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी डेब्यू किया।

Also Read:  Top 7 Players So Far in The ICC World Cup 2023

महाराष्ट्र के छोटे से शहर पालगढ़ से आने वाले ठाकुर को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई तक लगभग सौ किलोमीटर की यात्रा करने की अक्सर उल्लेखित और शायद ही कभी संबोधित की जाने वाली समस्या का सामना करना पड़ा।

Bowling Career Summary

M Inn NO Runs HS Avg BF SR 100 50 4s 6s
Test 10 16 1 305 67 20.33 481 63.41 0 4 38 9
ODI 46 25 6 329 50 17.32 313 105.11 0 1 31 9
T20I 25 6 3 69 22 23.0 38 181.58 0 0 5 4
IPL 86 34 10 286 68 11.92 204 140.2 0 1 25 12

Bowling Career Summary

M Inn B Runs Wkts BBI BBM Econ Avg SR 5W 10W
Test 10 18 1335 779 30 7/61 8/108 3.5 25.97 44.5 1 0
ODI 46 45 1886 1955 64 4/37 4/37 6.22 30.55 29.47 0 0
T20I 25 24 506 772 33 4/27 4/27 9.15 23.39 15.33 0 0
IPL 86 83 1676 2560 89 4/36 4/36 9.16 28.76 18.83 0 0

Click Here for home page of PosterGuy for latest update.

Similar Posts